UPCM ने वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UPCM ने सर्किट हाउस में वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वाराणसी में क्रियान्वित योजनाओं की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ को फरवरी, 2019 तक पूर्ण करने को कहा। BHU के कार्याें को तेजी से जनवरी, 2019 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला जिला अस्पताल के 100 शैय्या मेटरनिटी अस्पताल की प्रगति की भी जानकारी ली।

पराग डेयरी रामनगर में 04 लाख लीटर क्षमता के प्लाण्ट के ठीक से संचालन किये जाने के सम्बन्ध में UPCM ने सितम्बर माह में 15 हजार दुग्ध समितियां बनवाने के निर्देश दिए और उनका सम्मेलन कराने को कहा। बैठक में काशी विश्वनाथ मन्दिर अन्न क्षेत्र निर्माण कार्य, रामनगर चिकित्सालय, गंगा प्रदूषण नियंत्रण, दीनापुर व गोइढा S.T.P. कार्य आदि की प्रगति की समीक्षा की। शाही नाले की सफाई में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

UPCM वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने वरुणा नदी चैनलाइज़ेशन का कार्य दिसम्बर तक और सारनाथ में ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था कार्य 15 अक्टूबर, 2018 तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि काशी में CNG व इलेक्ट्रिक बसें चलें, डीजल-पेट्रोल के वाहन रिप्लेस हों, ऐसा प्लान तैयार किया जाए।

UPCM ने I.P.D.S. की समीक्षा में निर्देश दिए कि किसी भी कार्य से खोदी गई सड़क एक सप्ताह में हर हाल में दुरस्त हो जाए, ताकि आम जन को दिक्कत नहीं हो। काशी की सड़कों पर गड्ढा नहीं दिखे। ग्रामीण विद्युतीकरण की समीक्षा में निर्देशित किया कि 31 दिसम्बर तक सभी मजरों का विद्युतीकरण कर सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिया जाए। 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिवस पर गांव-गांव विद्युत उत्सव मनाया जाए। प्रदेश में एक वर्ष में 72 हजार मजरों में विद्युतीकरण हुआ और लगभग 48 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कन्वेंशन सेन्टर, कान्हा उपवन की प्रगति की समीक्षा की।

UPCM वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए
UPCM वाराणसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए

UPCM ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में कहा कि काशी एक महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन नगरी है। इसका पूरे विश्व में संदेश जाता है। देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। सुरक्षा यहां की विषेश प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील है। थानाध्यक्षों की तैनाती मेरिट पर हो। किसी गैर-कानूनी कार्य में पुलिस की संलिप्तता नहीं हो। थाने क्राइम फ्री बनें। थाना, तहसील, चकबन्दी आदि कार्यालयों में, जहां आम जन कार्य से जाता है, वहां से अवैध पैसा वसूली की षिकायत नहीं आनी चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटिड ट्रैफिक सिस्टम काशी में लागू कराया जाए। पुलिस की फुट पैट्रोलिंग हो। सड़कों, चैराहों पर पुलिस की मौजूदगी दिखे। डायल 100 ज़ीरो टाइम रिस्पाॅन्स करे।

UPCM ने कहा कि जनवरी, 2019 में NRI सम्मेलन कार्यक्रम है। उससे पूर्व काशी स्वच्छ व सुन्दर बने। काषी आने वाला हर व्यक्ति अच्छा भाव लेकर जाए, ताकि विश्व में अच्छा संदेश पहुंचे। काषी विशिष्ट है, इसे अतिविषिष्ट व सुन्दर बनाएं।

बैठक में सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी, होमगाड्र्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage