UP_Dy_CM ने कुम्भ मेले में नगर विकास और PWD के समस्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ग्रामीण अंचलों में 250 से अधिक आबादी के राजस्व गांव/बसावटों के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने वाली सबका साथ सबका विकास योजना का नाम अब अटल बिहारी बाजपेयी सबका साथ सबका विकास योजना किया जायेगा। उन्होंने यह बात विभाग के समस्त मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं एवं अधिशासी अभियन्ताओं के साथ योजना भवन स्थित एन.आई.सी. के माध्यम से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चाणक्य साॅफ्टवेयर विभाग में लागू हो चुका है, इसके द्वारा 01 सितम्बर 2018 से सभी प्रकार के देयकों का भुगतान सुनिश्चित कराया जायेगा। बिना साॅफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी कार्य का भुगतान नहीं किया जायेगा।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 02 लेन मार्ग से जोड़े जाने से अवशेष 26 तहसीलों पर मार्गों के निर्माण और 02 लेन मार्गों से बिना जुड़े ब्लाक मुख्यालय को 02 लेन मार्ग से जोड़ने का कार्य भी माह सितम्बर के अन्त तक हर हाल में प्रारम्भ कर दिया जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि एशियन गेम्स और अन्य ऐसी प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के गांवों/कस्बों में सड़क निर्माण या अन्य विकास कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जायेंगे और इण्टर स्टेट कनेक्टीविटी में स्वीकृत 54 मार्गों का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इन मार्गों में राज्य की सीमा पर एक प्रवेश द्वार भी बनाया जायेगा। UP_Dy_CM ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित राजस्व ग्रामों में जो मार्ग चयनित हैं अथवा नये बनाये जायेंगे उनपर भी लोक निर्माण विभाग प्रवेश द्वार शहीदों के नाम पर बनायेगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं पर भी लोक निर्माण विभाग की भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा है उसको चिन्हित कर हर हाल में यथाशीघ्र भू-माफियाओं से कब्जा हटाने की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि प्रत्येक मण्डल में 15 अगस्त को जिन हर्बल मार्गों पर हर्बल पौधों का वृक्षारोपण किया गया था उनकी सुरक्षा के उचित प्रबन्ध किये जायं और समय-समय पर उनका निरीक्षण भी किया जाय। कुम्भ मेले पर चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि कुम्भ मेले में नगर विकास के कार्य और लोक निर्माण के समस्त विकास कार्यों को तीव्र गति से प्रारम्भ कराया जाय और कार्यों की समीक्षा हेतु मुख्यालय पर एक टीम बनाकर विकास कार्यों की माॅनीटरिंग की जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि मेरिट में स्थान पाने वाले मेघावी छात्रों के गांव एवं गृहस्थान को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों पर जो साईन बोर्ड लगाये जायेंगे उनपर बच्चों का फोटो भी लगाया जाय।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में समस्त निर्माणाधीन कार्यों एवं मरम्मत के कार्याें की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जिन स्थानों पर कार्यों की गुणवत्ता खराब पायी जायेगी ऐसे ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। UP_Dy_CM ने बताया कि पीलीभीत में केन्द्रीय मार्ग निधि योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन पीलीभीत-बिसलपुर मार्ग की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर टर्मिनेट किया गया है और FIR की कार्यवाही की जा रही है। UP_Dy_CM ने समस्त अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में सांसदों/जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में हो रहे विकास कार्यों को हर हाल में लाया जाय और उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जाय।

वीडियो कान्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल, विशेष सचिव योगेश्वर राम मिश्र, विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह, समस्त मुख्य अभियन्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage