UPCM 23 अगस्त 2018 से प्रारम्भ होने वाले विधानसभा सत्र की सर्वदलीय बैठक शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UPCM NEWS, UP-विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी दलों से 23 अगस्त, 2018 से प्रारम्भ हो रहे विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है। आज विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।
इस अवसर पर UPCM और नेता सदन UPCM ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं बल्कि सदन में प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से समाधान निकलता है।

UPCM ने सर्वदलीय बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी कर्म भूमि रह चुका है। लखनऊ से वे 05 बार सांसद चुने गए, जबकि बलरामपुर से वे 02 बार सांसद चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री नेे देश में विचारों और मूल्यों पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त, 2018 से प्रारम्भ हो रहे विधान सभा सत्र में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
UPCM ने कहा कि विधान सभा को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है। जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार सकारात्मक चर्चा के लिए हमेशा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। ऐसे में, सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इसकी सभी कार्यवाहियां सुचारु रूप से चलें। संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। तथ्यों पर आधारित मुद्दों पर चर्चा से जनता में सही संदेश जाता है।
UPCM ने विधान सभा में चर्चा के दौरान व्यक्तिगत आक्षेपों से बचने का सुझाव देते हुये कहा कि व्यक्तिगत आरोप लगाने से जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की छवि खराब होती है। विधान सभा की कार्यवाही चलाने में विपक्ष का सहयोग अत्यन्त आवश्यक है। इस सत्र में विधान सभा में विशिष्ट विषयों/मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने विधान सभा को सार्थक चर्चा का मंच बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान अधिकाधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।
बैठक के अंत में विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में नेता विपक्ष रामगोविन्द चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, कांग्रेस पार्टी के अजय कुमार ‘लल्लू’ और राज्य सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।








