UPCM ने तपसी धाम, बस्ती में पर्यटन विभाग के 4.38 करोड़ रु. के कार्यों का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (बस्ती)।
UPCM ने जनपद बस्ती के ग्राम कसैला स्थित तपसी धाम में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के 4.38 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके तहत तपसी धाम आश्रम के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार सम्बन्धी कार्य कराए जाएंगे। इस धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु आवास, मनोरमा नदी पर 100 मीटर लम्बे घाट का निर्माण और आश्रम की बाउण्ड्रीवाॅल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर UPCM ने तपसी धाम में पेयजल एवं सौर ऊर्जा आधारित कार्यों का भी लोकार्पण किया।

UPCM तपसी धाम, बस्ती में पर्यटन विभाग के कार्यों का शिलान्यास करते हुए
UPCM तपसी धाम, बस्ती में पर्यटन विभाग के कार्यों का शिलान्यास करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तपसी धाम क्षेत्र हमेशा से आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र का जागृत केन्द्र रहा है। यह स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी गतिविधियों और कार्यों का भी केन्द्र रहा है। यह स्थान आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एकता का सन्देश देता है। ज्ञातव्य है कि तपसी धाम आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 03 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत में तपसी धाम एक ऐसा केन्द्र है, जहां पर आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक बिन्दुओं पर भी चर्चा होती है।

UPCM ने कहा कि प्रदेश का हर बच्चा स्कूल जाए और उसे यूनिफार्म, पाठ्य-पुस्तकें, जूता-मोजा आदि मिले, इसके लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा तीर्थ स्थानों को परस्पर जोड़ेने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर देश के विकास और प्रगति के लिए सभी से अपना सार्थक योगदान देने तथा नदियों के प्रदूषण को दूर करने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने मनोरमा नदी को प्रदूषण मुक्त किए जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि नदियों में शहरों और गांवों के गन्दे नालों व प्रदूषित जल को जाने से रोकना होगा।

UPCM तपसी धाम, बस्ती में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM तपसी धाम, बस्ती में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार ने 09 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी लोगों को कम से कम एक पौधा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। UPCM ने तपसी धाम परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर 1000 से ज्यादा पौधे रोपित किए गए, जिनमें मुख्य रूप से रूद्राक्ष, कदम्ब, जामुन, बेल, अमरूद आदि के पौधे थे।

UPCM तपसी धाम परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुए
UPCM तपसी धाम परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुए

UPCM ने कहा कि आजादी के आन्दोलन में अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके योगदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को शान्ति एवं उल्लास के वातावरण में मनाने की अपील की।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने पर्यटन विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास सम्पन्न हुआ, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage