UPCM ने कहा राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है……

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके किए गए कार्य स्मरणीय और अनुकरणीय हैं। कुछ तुच्छ मानसिकता के लोगों ने उन्हें इतिहास से हटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि बहराइच के चितौरा में राजा सुहेलदेव की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाए, जिससे युवा पीढ़ी उनके शौर्य एवं पराक्रम के विषय में जान सके।

UPCM ने कहा कि राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव ने अपने शौर्य और पराक्रम से उस कालखण्ड में भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने का काम किया था। राष्ट्र की एकता, अखण्डता और अस्मिता से वीर सुहेलदेव ने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव की वीरता और पराक्रम का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि एक हजार साल से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उनका यश और कीर्ति आज भी बनी हुई है।
UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति जहां कम मिलती थी, वहीं समय पर भी नहीं मिलती थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए 1500 से 2000 करोड़ रुपए की बजट की व्यवस्था कर रही है। अब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किश्त 02 अक्टूबर व दूसरी किश्त 26 जनवरी तक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने का काम किया गया है। अब यहां 01 करोड़ 77 लाख बच्चों को यूनीफॉर्म, जूते-मोजे, किताब, बैग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही, पाठ्यक्रम में भी बदलाव लाया गया है, जिससे गरीब, पिछड़ों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं पिछली सपा सरकार ने लचर व्यवस्था स्थापित करने का काम किया, जिसके कारण सपा के तीन वर्ष के शासनकाल में मात्र 10 लाख शौचालय बने थे, वहीं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मात्र 15 माह में 01 करोड़ 03 लाख शौचालय बनाए गए। उन्होंने कहा कि ‘सौभाग्य योजना’ के तहत 46 लाख लोगों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान और समाज के सभी तबकों के लिए PM-मोदी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की 2019 के लोक सभा चुनाव में मोदी जी को 2014 से भी अधिक सीटें दिलाकर विजयी बनाना होगा।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बारे में किसी भी विपक्षी दल ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 6 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, होमगार्ड्स मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय बहादुर पाठक आदि मौजूद रहे।








