UPCM ने PM मोदी को ‘उज्ज्वला योजना‘ से हुए लाभ के लिए हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के माध्यम से देश की 05 करोड़ गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी है।
UPCM ने कहा कि PM-मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर 05 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ‘उज्ज्वला योजना‘ का शुभारम्भ प्रदेश के बलिया जनपद से मई, 2016 में किया था। केन्द्र सरकार द्वारा 3 वर्ष में इन लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह लक्ष्य निर्धारित अवधि के 8 माह पूर्व पूरा कर लिया गया।
UPCM ने कहा कि महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, गरिमा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा ‘उज्ज्वला योजना’ सहित ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप कार्य कर रही है। राज्य सरकार भी इसी नीति का अनुसरण कर प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है।








