UPCM ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने काकोरी काण्ड व कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित भी किया।

UPCM कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
UPCM कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

UPCM ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा पावन है। इस धरती पर अनेक वीर सपूतों ने जन्म लिया, जिन्होंने हमेशा ही देश को विदेशी आक्रान्ताओं से बचाने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। देश की एकता और अखण्डता की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। हम सभी के लिए ये वीर सैनिक प्रेरक हैं, इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तान की कायराना हरकत पर भारतीय सैनिकों ने अपनी विजय पताका पहरायी।

UPCM कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान और सम्मान का दिवस है। उत्तर प्रदेश के अनेक वीरों ने इस युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्क भारत की राष्ट्रीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में शहीदों की स्मृति में पार्क बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज, प्रदेश व देश की समृद्धि के लिए सभी को अहर्निश प्रयास करना चाहिए। तभी हम खुशहाल भारत बना सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ भारत की अवधारणा को लेकर ही सशक्त व समर्थ भारत बना सकते हैं।

UPCM काकोरी काण्ड व कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित करते हुए
UPCM काकोरी काण्ड व कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित करते हुए

UPCM ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने से बड़ा कोई बलिदान नहीं है। युद्धकाल के दौरान अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को विभिन्न प्रकार के वीरता पदक दिए जाते हैं। लेकिन शांतिकाल के दौरान भी आतंकवादी घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं सहित कई ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, जिसमें सैनिक अपनी कर्मठता, शौर्य, पराक्रम तथा कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए देश सेवा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारीजनों को राज्य सरकार हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएगी।

UPCM शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित करते हुए
UPCM शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित करते हुए

UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र भावना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की प्रेरक जानकारियां भी उपलब्ध करायी जानी चाहिए, जिससें नई पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हो सके। कार्यक्रम को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सम्बोधित किया।

लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहीदों को नमन के करते हुए कहा कि यह जीत सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। शहीद का बलिदान राष्ट्र का जीवन होता है। शहीदों की शहादत राष्ट्र को संजीवनी प्रदान करती है। करगिल में पाक की घुसपैठ का हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया था।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगण आशुतोष टण्डन, रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ. महेन्द्र सिंह, अनिल राजभर, मोहसिन रजा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नीरज बोरा, अस्वनी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage