UPCM ने निर्माणाधीन भवन के अकस्मात गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक जताया, अधिकारियों को निलंबित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के अन्तर्गत तहसील दादरी स्थित ग्राम शाहबेरी में विगत 17 जुलाई की रात को निर्माणाधीन भवन के अकस्मात गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि मृतकों में से कोई भी मजदूर होने की स्थिति में भी यह सहायता धनराशि उन्हें अनुमन्य सहायता राशि के अतिरिक्त उपलब्ध कराई जायेगी।

UPCM ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्माणाधीन भवन के निर्माण के दौरान प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही में लापरवाही बरतने के कारण गे्रटर नोएडा के सहायक प्रबन्धक परियोजना अख्तर अब्बास जैदी एवं प्रबन्धक परियोजना वी.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

UPCM ने निर्देश दिए हैं कि प्रकरण की समग्रता से जांच मण्डलायुक्त, मेरठ द्वारा कराई जाए। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ को निर्देश दिए हैं अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाकर दोषी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर ऐसी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कतई न होने पाए।

UPCM ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मण्डलायुक्त, मेरठ द्वारा यह भी जांच की जाए कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्र में कितने अवैध निर्माण हुए हैं एवं उन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समग्र रूप से समुचित आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित कराई जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage