UPCM NEWS, PM मोदी ने वाराणसी में 937 करोड़ रु. की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश(वाराणसी)।
UPCM NEWS, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में 937 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी प्राचीन नगर है। सदियों से यूं ही बसा हुआ है। इसकी पौराणिक पहचान है। केन्द्र एवं राज्य सरकारें अपने प्रयासों से काशी को 21वीं सदी का शहर बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक नए बनारस का निर्माण हो रहा है, जिसमें आध्यात्मिकता और आधुनिकता दोनों का संगम दिखेगा। इस नए बनारस की आत्मा तो पुरातन ही होगी, परन्तु काया नवीनतम होगी।

PM मोदी वाराणसी में 937 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए
PM मोदी वाराणसी में 937 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलते हुए बनारस की यह तस्वीर अब चौतरफा दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि इस शहर के कण-कण में संस्कृति और संस्कार हैं। अब यह शहर स्मार्ट व्यवस्थाओं वाला शहर बनने की राह पर है। पूरे शहर का आधुनिक तरीकों से विकास किया जा रहा है। अब इस शहर में लटकते हुए तार नहीं दिखेंगे, क्योंकि उन्हें अण्डरग्राउण्ड किया जा रहा है। पिछली सरकारों ने काशी के विकास में कोई सहयोग नहीं दिया। जब से राज्य और केन्द्र में समान विचारधारा की सरकारें अस्तित्व में आयी हैं, तब से वाराणसी के विकास के लिए योजनाएं बनाकर त्वरित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, उनका लाभ बनारसवासियों को बड़े पैमाने पर मिलेगा। उन्होंने आज के कार्यक्रम के दौरान 4.35 करोड़ रुपए की लागत से राजातालाब में नवनिर्मित पेरिशेबल कार्गो सेण्टर का जिक्र करते हुए कहा कि यह सेण्टर यहां के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। वे अब अपनी फल-सब्जियों इत्यादि का भण्डारण यहां पर कर सकेंगे और उन्हें इनके सड़ने-गलने का डर नहीं सताएगा। वे इनको अब आसानी से दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी में काफी इज़ाफा होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकारें इस क्षेत्र की दशा ट्रांसपोर्टेशन से ट्रांसफाॅर्मेशन के तहत परिवर्तित कर रही हंै। इसमें आज आजमगढ़ में शिलान्यास किए गए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

प्रधानमंत्री ने गत् 04 वर्षों में वाराणसी में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा के दौरान लोगों को बदलते बनारस की तस्वीर से रूबरू कराते हुए कहा कि UPCM के नेतृत्व में काशी का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि काशी में कराए जा रहे विकास कार्यों का लाभ आसपास के गांववासियों को भी मिल रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी पूरे पूर्वांचल का मेडिकल हब बन गया है। BHU नेे एम्स के साथ मिलकर एक वर्ल्ड क्लास एम्स इंस्टीट्यूट बनाने का समझौता किया है, जिस पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिये युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। पंचकोशी मार्ग के चौड़ीकरण सहित पड़ावों का विकास कार्य 97.04 करोड़ रुपए की लागत कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने जापान के सहयोग से 186 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम परिसर में बनने वाले कन्वेंशन सेण्टर ‘रूद्राक्ष’ के लिए जापान के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं घाटों के सुन्दरीकरण हेतु बड़े पैमाने पर कार्य किये जा रहे हैं। चार वर्ष पहले की काशी की खराब दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण अक्सर लोगों की फ्लाइटें छूट जाया करती थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूववर्ती सरकारों ने गंगा जी की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रुपए लगाए, परन्तु नतीजा सिफर ही रहा। वर्तमान में गंगा जी के प्रवाह एवं उनकी शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गंगोत्री से गंगासागर तक एक साथ गंगा जी की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 21 हजार करोड़ रुपए की 200 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। बड़े पैमाने पर STP बनवाए जा रहे हैं और इसके बाद अब गंगा में कोई सीवर अब नहीं बहने पाएगा। स्मार्ट सिटी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बनारसवासियों को अब शीघ्र ही परिणाम भी दिखने लगेंगे। स्मार्ट सिटी सिर्फ शहरों का विकास नहीं, बल्कि देश को नई पहचान देने का मिशन है।

PM-मोदी ने उत्तर प्रदेश की सफल उद्योग नीति के लिए UPCM की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की उद्योग नीति का परिणाम अब दिखने लगा है। हाल ही में, नोएडा में देश की सबसे बड़ी मोबाइल कम्पनी के उद्घाटन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कभी देश में मोबाइल की मात्र 10 कम्पनियां थीं, किन्तु अब तक 200 कम्पनियां हैं और उसमें से अकेले 50 कम्पनियां उत्तर प्रदेश में हैं। इससे 4 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना, निःशुल्क एल.पी.जी. गैस कनेक्शन आदि की चर्चा करते हुए कहा कि गरीब माताओं एवं बहनों के जीवन में भी अब बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि बनारस में एक-एक सिस्टम बदलने का अभियान चल रहा है। शीघ्र ही, बनारस की सड़कों पर बस एवं अन्य गाड़ियां CNG से दौड़ेंगी। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा। उन्होंने आगामी 21 से 23 जनवरी, 2019 को वाराणसी में होने वाले अप्रवासी दिवस के दौरान काशी आने वाले विदेशी मेहमानों का दिल खोलकर काशी की परम्परा के मुताबिक स्वागत किए जाने हेतु काशीवासियों से अपील की।

UPCM ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने काशी को दुनिया के सामने जिस गौरवशाली रूप में प्रस्तुत किया है, उससे निश्चित रूप से देशवासियों का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज भारत में विकास की हर योजना काशी से होकर गुजरती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत चार वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास को नई ऊँचाइयां मिली हैं।

UPCM ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व काशी की उपेक्षा लगातार की जा रही थी, लेकिन आज काशी की पहचान दुनिया में हो रही है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष वाराणसी आना चाहते हैं। काशी में विश्वस्तरीय व्यवस्था सुलभ कराए जाने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। बदलते काशी की तस्वीर अब हर तरफ दिखने लगी है। मीडिया, सोशल मीडिया पर काशी की सड़कों, घाटों और चौराहों की तस्वीरें साझा की जा रही हैं।

UPCM वाराणसी में में 937 करोड़ रु. की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM वाराणसी में में 937 करोड़ रु. की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें 4.35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेरिशबल कार्गो केन्द्र राजातालाब, 27.89 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हृदय योजना के अन्तर्गत 24 सड़कों का सुधार एवं निर्माण कार्य, 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वाराणसी शहर गैस वितरण प्रणाली, 26.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हृदय योजनान्तर्गत पोल एवं लाइट प्रोजेक्ट, 2.97 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बसनी ग्राम पेयजल पाइप परियोजना, 1.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बरजी ग्राम पेयजल पाइप परियोजना, 0.91 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बंतरी ग्राम पेयजल पाइप परियोजना, 2.61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आयर ग्राम पेयजल पाइप परियोजना और 1.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जयापुर ग्राम पेयजल पाइप परियोजना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 5.52 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजोखर, 02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अमृत योजनान्तर्गत नगर के 07 पार्कों के सौन्दर्यीकरण कार्य, 6.98 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत नगरीय स्वच्छता को सुदृढ़ करने हेतु वाहनों एवं उपकरणों की व्यवस्था, 1.73 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वाराणसी नगर निगम मुख्यालय पर सोलर प्लाण्ट का अधिष्ठापन, 1.54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हृदय योजना अन्तर्गत दुर्गाकुण्ड, कुरुक्षेत्र से अस्सी तक हेरिटेज कार्य, 7.92 करोड़ रुपए की लागत से हृदय योजना अन्तर्गत नगर निगम द्वारा निर्मित 10 सड़कों, 2.51 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हृदय योजना अन्तर्गत पिपलानी कटरा, कबीरचैरा में हेरिटेज वाॅक, 2.26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हृदय योजना अन्तर्गत टाउन हाॅल का रिडेवलपमेण्ट कार्य का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने वाराणसी शहर की परिधि में पड़ने वाली 13 ग्राम पंचायतों का कूड़ा संग्रह एवं उठान कार्य के बाबत 2.16 करोड़ रुपए की लागत से कार्यान्वयन हेतु प्रक्रियात्मक व्यय, 3.32 करोड़ रुपए कार्यान्वयन हेतु पूूंजीगत व्यय, 45 करोड़ रुपए की लागत से टाटा कन्सल्टेंसी सर्विस के महमूरगंज स्थित बी.पी.ओ. का लोकार्पण किया।

साथ ही, प्रधानमंत्री जी ने 97.04 करोड़ रुपए की लागत से पंचकोशी परिक्रमा मार्ग (चित्तईपुर, भीमचण्डी, जंसा, रामेश्वर, हरहुआ, शिवपुर, कपिलधारा) सड़क निर्माण कार्य, 29.86 करोड़ रुपए की लागत से भिखारीपुर तिराहे से अमरा चौराहे तक सम्पर्क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 10.30 करोड़ रुपए की लागत से नमामि गंगे योजनान्तर्गत 26 घाटों का जीर्णोद्धार, 19.91 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत वाराणसी नगर के 08 चैराहों का उच्चीकरण एवं विकास कार्य तथा 10.58 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कान्हा उपवन का निर्माण का शिलान्यास किया।

उन्होंने 5.92 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत वाराणसी शहर के 04 पार्कों का सुन्दरीकरण, 20.90 करोड़ रुपए की लागत से अवस्थापना एवं 14वां वित्त आयोग के अन्तर्गत शहरी अवस्थापना (सड़क, गली, जल निकासी, पार्क, स्कूल व वरुणा पुल पर जाली) सम्बन्धी 69 कार्य, 83.66 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत ए.बी.डी. क्षेत्र में प्रमुख सड़कों एवं 08 जंक्शन का सुधार कार्य, 13.48 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत वाराणसी के 08 चैराहों का उच्चीकरण एवं विकास कार्य (फेज-2), 9.34 करोड़ रुपए की लागत से जायका अन्तर्गत जी.आई.एस. एवं एम.आई.एस. का विकास कार्य, 0.67 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत वाराणसी नगर के 05 ओवर हेड टैंक के सुन्दरीकरण का कार्य तथा 186 करोड़ रुपए की लागत से अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेण्टर ‘रूद्राक्ष’ नगर निगम मुख्यालय/कार्यालय परिसर का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने कचनार, राजातालाब कार्यक्रम स्थल से ही 250 करोड़ रुपए की लागत से वाराणसी-बलिया एम.ई.एम.यू. ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

नरेंद्र मोदी वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-बलिया ट्रेन का शुभारंभ करते हुए
नरेंद्र मोदी वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-बलिया ट्रेन का शुभारंभ करते हुए

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, जापान के राजदूत सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage