UP_Dy_CM ने कहा लखनऊ में तीन नए फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 27,438 करोड़ रु. खर्च होंगे

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ में तीन फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो गई है। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण लगभग 27,438 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
UP_Dy_CM ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा लखनऊ पश्चिम में चरक चैराहा-हैदरगंज तिराहा, चरक क्रासिंग से विक्रम काटन मिल तक दो लेन फ्लाई ओवर बनेगा, जबकि विधान सभा लखनऊ पश्चिम के ही तुलसीदास मार्ग पर हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी से पूर्व तक दो लेन फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा।
UP_Dy_CM ने बताया कि विधान सभा लखनऊ उत्तर में गुरु गोविन्द सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चैराहा बासमंडी चैराहा होते हुए नाका हिंडोला डीएवी कालेज के मध्य तीन लेन फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभ 12380 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है जबकि लखनऊ पश्चिम के दोनो फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 15058 करोड़ रुपये व्यय होने क अनुमान है।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीनों फ्लाई ओवर के बन जाने से लखनऊ शहर के निवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ रोजमर्रा लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।





