UPCM ने अयोध्या में सरयू जयंती महोत्सव का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश (अयोध्या)।
UPCM ने कहा कि सरयू  का बड़ा पौराणिक महत्व है। भगवान राम की जन्म स्थली से जुड़ी हुई पवित्र नदी होने के नाते यह देव नदी भी कहलाती है। लोग अपनी पवित्रता को बनाये रखने के लिए सरयू  में डुबकी लगाते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने प्रयास प्रारम्भ किया है कि अयोध्या में सरयू के प्रत्येक घाट पर इसकी अविरल व निर्मल धारा पूरे वर्ष प्रवाहित होती रहे।

UPCM अयोध्या में सरयू जयंती महोत्सव के शुभारम्भ के पश्चात अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरयू में कोई भी गन्दा नाला किसी भी शहर या कस्बे का न गिरे इसके लिए यहां के सभी नालों को ट्रेप करते हुए इसे एस.टी.पी. में गिराने की व्यवस्था और सरयू की एक अविरल और निर्मल धारा राम की पैड़ी होते हुए दशरथ समाधि की ओर बढ़ सके इस दिशा में एक नया सर्वे करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर गुप्तार घाट के पास डैम बनाया जाएगा, जिससे अयोध्या को हरिद्वार के तर्ज पर विकसित किया जा सके।

UPCM अयोध्या में सरयू जयंती महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए
UPCM अयोध्या में सरयू जयंती महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि मानवीय सृष्टि का आधार नदी संस्कृति है, क्योंकि दुनिया में जितनी भी सभ्यताएं हैं, वे सभी किसी न किसी नदी के तट पर पनपी हैं। स्वच्छता जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसलिए नदियों को सभी प्रकार की गन्दगी से बचाना होगा। इनकी अविरलता और निर्मलता बनाये रखना, भारत की नदी संस्कृति को पुनर्जीवित करना यह मानवीय सृष्टि और जीव सृष्टि के हित में आवश्यक है।

UPCM ने कहा कि यह आवश्यक है कि सरयू की अविरलता और निर्मलता के लिए सब मिलकर कार्य करें और अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलायें। दुनिया के अन्दर अयोध्या की पहचान उसी रूप में हो जिस रूप से पूरी दुनिया का सनातन धर्मावलम्बी इसको देखना चाहता है। एक स्वच्छ और सुन्दर अयोध्या, एक ऐसी अयोध्या हो जहां सब कुछ रामराज की परिकल्पना का साकार प्रतिरूप हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या के सर्वांगीण विकास तथा सरयू जी की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के लिए प्रतिबद्ध है।

UPCM अयोध्या में पवित्र सरयू की आरती पूजन कर सरयू जयंती महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए
UPCM अयोध्या में पवित्र सरयू की आरती पूजन कर सरयू जयंती महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, राम चन्दर यादव, पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदान्ती, महन्त दिगम्बर अखाड़ा सुरेश दास महाराज, कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज, संतोष दास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत समाज और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage