UPCM ने कहा आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता दी जाए

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनता की सुविधा और पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त नगरीय बसों का संचालन किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नगरीय बसों के संचालन को योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि डीजल व पेट्रोल पर आधारित परिवहन के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कार्यवाही की जाए। इससे कम लागत में बसों का संचालन हो सकेगा और यह पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल होगा। साथ ही, इससे प्रदूषण को भी रोका जा सकेगा।

UPCM शास्त्री भवन में नगरीय परिवहन प्रणाली के अन्तर्गत लखनऊ और इलाहाबाद में नगरीय बसों के संचालन के सम्बन्ध में किए गए प्रस्तुतिकरण के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किये। उन्होंने लखनऊ की जनसंख्या एवं लोगों के आवागमन की सुविधा के मद्देनजर नगरीय परिवहन प्रणाली को विकसित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने इलाहाबाद में भी वहां की आवश्यकता विशेषकर कुम्भ-2019 के दृष्टिगत नगरीय बसों के संचालन किए जाने पर जोर दिया।

UPCM शास्त्री भवन में प्रस्तुतिकरण के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में प्रस्तुतिकरण के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर वाराणसी में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से बस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage