दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे उपस्थित

मथुरा में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास

दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य साधु-संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गौ संरक्षण हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अभिन्न अंग है। इसके साथ ही गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि का भी महत्वपूर्ण आधार है।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा गौ सेवा को केवल गोवंश संरक्षण तक सीमित न रखते हुए इसे आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, पशु चिकित्सा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। समिति के विभिन्न प्रकल्प इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी सहित अनेक पूज्य संत-महात्मा एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गौ सेवा, गोवंश संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के विषयों पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage