UPCM ने अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक के निलम्बन के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक अशोक कुमार पवार द्वारा विभागीय अधिकारियों के स्थानान्तरण में अनियमितता बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि UPCM के निर्देशों के अनुपालन में अशोक कुमार पवार को निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक द्वारा स्थानातरण को निरस्त करने के लिए रुपयों की मांग किए जाने की एक सी.डी. शासन के संज्ञान में आयी थी।
UPCM ने इसे गम्भीरता से लेते हुए अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक अशोक कुमार पवार के निलम्बन के निर्देश दिए।








