उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुकेश कुमार सोम को मिला ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’

लखनऊ|

जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ में सहायक सुरक्षा आयुक्त (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार सोम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ हेतु चयनित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

मुकेश कुमार सोम वर्ष 1997 में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में नियुक्त हुए थे। अपने लगभग 28 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न बटालियनों में कार्य करते हुए रेलवे संपत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सेवाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्होंने नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में प्रतिनियुक्ति पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यकुशलता और सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें 17 नकद पुरस्कार, दो प्रशंसा पत्र तथा एक अन्य प्रशंसा प्राप्त हुई है।

इसके अतिरिक्त, G-20 शिखर सम्मेलन–2023 के दौरान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें ‘DG’s Commendation Disc/Certificate’ से सम्मानित किया गया। वहीं, 3 अक्टूबर 2023 को दिल्ली पुलिस के पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें ‘Special Commendation Disc/Certificate of Delhi Police’ प्रदान किया गया।

मुकेश कुमार सोम को ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ प्रदान किया जाना उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण का सम्मान है। उनकी उपलब्धि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Back to top button
btnimage