समर्थ गुप्ता ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ का कार्यभार ग्रहण किया

30 अप्रैल 2026 को समर्थ गुप्ता ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

समर्थ गुप्ता भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के वर्ष 2012 परीक्षा बैच के अधिकारी हैं। अपने रेल सेवा कार्यकाल में उन्होंने एरिया ऑफिसर, आगरा कैंट, मंडल यातायात प्रबंधक (DTM), टुंडला, वरिष्ठ यातायात प्रबंधक/फ्रेट ऑपरेशन इन्फॉर्मेशन सिस्टम (STM/FOIS), मुख्यालय नई दिल्ली, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (Dy.COM/FOIS), उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/माल, (Dy.COM/Goods), व वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक (Sr.DOM), अंबाला; तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (Sr.DSO) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

समर्थ गुप्ता के पास रेलवे प्रशासन, संचालन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में लखनऊ मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार, राजस्व वृद्धि तथा सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार की अपेक्षा की जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा मंडल के समग्र विकास, यात्री संतुष्टि एवं बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage