लखनऊ: LDA की OTS-2026 योजना हो रही शुरू: बकाया धारकों को बड़ी राहत, आसान शर्तों पर मिलेगा समाधान
18 अप्रैल से 17 जुलाई तक आवेदन, एकमुश्त भुगतान पर अतिरिक्त छूट का मौका

राजधानी में (LDA) ने आवंटियों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS)-2026 शुरू की है। इस योजना के तहत प्राधिकरण ने बकाया धारकों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज से राहत देते हुए केवल साधारण ब्याज पर भुगतान का मौका दिया है।

यह योजना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो लंबे समय से अपनी संपत्तियों—आवासीय, व्यावसायिक या अन्य—पर बकाया होने के कारण परेशान थे। अब वे आसान शर्तों पर अपने बकाया का निस्तारण कर सकते हैं।

क्या है योजना की खासियत?
- दंड ब्याज से पूरी छूट
- केवल साधारण ब्याज के आधार पर गणना
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन की सुविधा
- आवेदन के 3 माह के भीतर त्वरित निस्तारण
- एकमुश्त भुगतान पर अतिरिक्त छूट
- आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस योजना के तहत आवेदन की अवधि 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
यह योजना आवासीय, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत संपत्तियों, सहकारी समितियों और मानचित्र संबंधी मामलों पर भी लागू होगी।
जनहित में बड़ा कदम
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का मानना है कि यह योजना न सिर्फ आवंटियों को राहत देगी, बल्कि रुकी हुई परियोजनाओं को गति भी मिलेगी। साथ ही, प्राधिकरण और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत होगा।








