PM मोदी ने गोवा अग्नि दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के अरपोरा में अग्नि दुर्घटना में हुई जन हानि पर शोक व्यक्त किया है। PM मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

‘‘गोवा के अरपोरा में हुई अग्नि दुर्घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से इस स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage