मॉरीशस के पीएम और सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किये

मुख्यमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ0 नवीनचन्द्र रामगुलाम जी के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके उपरान्त, मॉरीशस के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किये। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी वीना रामगुलाम भी उपस्थित थीं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के साथ श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्यां का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री मोदी को महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage