मुख्यमंत्री योगी के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को बनाया गया यूपी का नया मुख्य सचिव
मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त, एसपी गोयल ने नए मुख्य सचिव के रूप में संभाली यूपी की कमान

एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। जनकारी मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0गोयल ने आज लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ, जिसके बाद नए CS की नियुक्ति पर चर्चा तेज थी। एस.पी. गोयल को प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव के रूप में पिछले 8 वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में कार्य करने वाले भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखा जा रहा था.
लखनऊ और दिल्ली में मजबूत पकड़ वाले गोयल को 1989 बैच का अनुभवी IAS अधिकारी माना जाता है, जिनकी प्रशासनिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी ठोस है.
प्रमुख योग्यता और वैशिष्ट्य
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| अनुभव | 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी; पिछले 8 साल से मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं |
| भरोसा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और विश्वसनीय अफसर होने के कारण ‘पावर सेंटर’ माना जाता है |
| निडर निर्णय | महत्वपूर्ण मामलों (जैसे एयरपोर्ट परियोजनाएं व ट्रांसफर फाइलें) में दबाव में नहीं आए, कई बार फाइलें लौटाईं — उन्हें निष्पक्ष और मजबूत अफसर माना जाता है |
| प्रभाव क्षेत्र | जेवर एयरपोर्ट सहित कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स में उनकी नेतृत्व क्षमता झलकी है |
शशि प्रकाश गोयल को 31 जुलाई 2025 को Uttar Pradesh का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. यह नियुक्ति राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री की प्राथमिक पसंद और भरोसेमंद अफसर माना गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने तथा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्धता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे, जिससे प्रदेशवासियों को एक खुशहाल प्रदेश एवं युवाओं को एक बेहतर भविष्य मिल सके।








