उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने लाल बहादुर शास्त्री भवन में पौधारोपण किया

9 जुलाई को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 37 करोड़ पौधा रोपण के अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आज लाल बहादुर शास्त्री भवन के प्रांगण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने आम के वृक्ष का पौधारोपण किया पौधारोपण के समय समिति के तमाम सदस्य मौजूद थे.
समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी समिति के प्रशासनिक सलाहकार शेखर श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे उमेश चंद मिश्रा वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार सिंह रवि शंकर उपाध्याय सुशील अवस्थी शिवकुमार पांडे वरिष्ठ छाया कर बलराम गुप्ता और समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश शेखर शर्मा प्रदीप उपाध्याय पंकज उपाध्याय सहित मीडिया केंद्र प्रभारी अरुण शर्मा भी मौजूद थे.
आज के कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ समिति के सभी पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश में आज चलाए गए 37 करोड़ पौधारोपण की कड़ी में पहली बार राजधानी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने लाल बहादुर शास्त्री भवन के प्रांगण में पौधारोपण किया और मुख्यमंत्री को यह विश्वास दिलाया कि पत्रकार भी सरकार के इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में उनके साथ है








