एलडीए ने पारा में चलाया अभियान, 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरूवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पारा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि लल्लू यादव, विक्की सिंह व अन्य द्वारा पारा के हंसखेड़ा की गायत्रीपुरम कालोनी में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा राजेश यादव व अन्य द्वारा देवपुर पारा में प्राधिकरण द्वारा निर्मित बहुमंजिला आवासीय भवनों के पीछे लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खम्भों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage