MVVNL: विजिलेंस टीम ने कई जिलों में पकडी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
प्रभारी प्रवर्तन दल लेसा-प्रथम- प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह प्रवर्तन दल लेसा-प्रथम लखनऊ अपने दल के सदस्य अवर अभियन्ता राजेश कुमार, मु0आ0 बृजनाथ यादव, मु0आ0 विशाल कुमार, मु0आ0 मुकेश कुमार व मु0आ0 अंजनी कुमार राय के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान निम्नलिखित उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी करते पाया गयाः-

लखनऊ 13 जून 2025
प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, के दिशा निर्देश एंव अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल डिस्काम के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा निम्न जिलों में विद्युत चोरी पकडी गयी, विवरण निम्नवत् हैः-
प्रभारी प्रवर्तन दल लेसा-प्रथम- प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह प्रवर्तन दल लेसा-प्रथम लखनऊ अपने दल के सदस्य अवर अभियन्ता राजेश कुमार, मु0आ0 बृजनाथ यादव, मु0आ0 विशाल कुमार, मु0आ0 मुकेश कुमार व मु0आ0 अंजनी कुमार राय के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान निम्नलिखित उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी करते पाया गयाः-
(1) उपभोक्ता विशाल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी जेहटा थाना दुबग्गा लखनऊ द्वारा बिना वैध विद्युत संयोजन /बिना मीटर के एल0टी0 लाइन से कटिया तार जोड़कर एल0एम0वी0-1 में 05 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग घरेलू परिसर में करते पाया गया।
(2) उपभोक्ता कमल किशोर मंडूला पुत्र स्व0 वेद प्रकाश मंडूला निवासी गुरू कृपा 563/113 चित्र गुप्त नगर थाना मानक नगर लखनऊ द्वारा एल0टी0 लाइन से आ रही सर्विस केबिल तार को विद्युत मीटर से पहले काटकर उसमें अतिरिक्त तार जोड़कर बाईपास कर एल0एम0वी0-1 में 07 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग घरेलू परिसर में करते पाया गया।
प्रभारी प्रवर्तन दल लेसा-द्वितीयः- प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह प्रवर्तन दल लेसा-द्वितीय लखनऊ मय अवर अभियन्ता मो0 मुस्तफा मय टीम के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान निम्नलिखित उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी करते पाया गयाः-
(1) उपभोक्ता श्रीमती विटाना देवी पत्नी स्व0 सत्येन्दर निवासी देवरईकला बी0के0टी0 लखनऊ द्वारा परिसर में एल0टी0 लाइन से एक अतिरिक्त केबिल जोड़कर एल0एम0वी0-1 में 07 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
(2) उपभोक्ता राहुल पुत्र शिवशंकर निवासी देवरईकला बी0के0टी0 लखनऊ द्वारा परिसर में एल0टी0 लाइन से एक अतिरिक्त केबिल जोड़कर एल0एम0वी0-1 में 06 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
(3) उपभोक्ता जयप्रकाश पुत्र स्व0 जोगीलाल निवासी देवरईकला बी0के0टी0 लखनऊ द्वारा परिसर में एल0टी0 लाइन से आ रही सर्विस केबिल को मीटर से पहले काटकर (बाईपास) कर एक अतिरिक्त केबिल जोड़कर एल0एम0वी0-1 में 06 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
(4) उपभोक्ता मुकेश वर्मा पुत्र पन्नाला निवासी देवरईकला बी0के0टी0 लखनऊ द्वारा परिसर में एल0टी0 लाइन से आ रही सर्विस केबिल को मीटर से पहले काटकर (बाईपास) कर एक अतिरिक्त केबिल जोड़कर एल0एम0वी0-1 में 07 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
प्रभारी प्रवर्तन दल अमेठीः- प्रभारी निरीक्षक सनवर अली सिंह प्रवर्तन दल अमेठी मय हमराह अवर अभियन्ता अजय कुमार प्रजापति, उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 समरथ सिंह यादव, मु0आ0 राम नयन पाण्डेय व आ0 अमित कुमार मिश्रा के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान उपभोक्ता रिजवान अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी- ग्राम नेवाज मदारगढ़ थाना बाजार शुकुल जनपद अमेठी द्वारा अपने परिसर के सामने स्थित एल0टी0 पोल से दो कोर की दो केबिल जोड़कर दोनो संयोजन के मीटर संख्या एम124204/एम3561714 की इनकमिंग/आउटगोइंग को काटकर मीटर गायब करएल0एम0वी0-1 में 07 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
प्रभारी प्रवर्तन दल अम्बेडकर नगरः- प्रभारी निरीक्षक अफसर परवेज प्रवर्तन दल अम्बेडकर नगर मय अवर अभियन्ता श्री दिलीप कुमार पटेल, मु0आ0 ओमप्रकाश पाठक, मु0आ0 अमित कुमार त्रिपाठी, मु0आ0 दिलीप कुमार व म0आ0 सीमा के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान निम्नलिखित उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी करते पाया गयाः-
(1) उपभोक्ता सगीर पुत्र सदरैआलम निवासी ग्राम निजामुद्दीन नगर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा आटा चक्की परिसर पर स्थापित विद्युत मीटर को बाईपास कर एल0एम0वी0-1 में 06 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
(2) उपभोक्ता प्रेमचन्द पुत्र स्व0 सभाजीत निवासी ग्राम उमरानपुर मीनापुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा आवासीय परिसर पर स्थापित विद्युत मीटर को हटाकर डायरेक्ट एल0एम0वी0-1 में 05 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
प्रभारी प्रवर्तन दल लखीमपुरः- प्रभारी उ0नि0 पवन कुमार मिश्रा प्रवर्तन दल लखीमपुर खीरी मय टीम अवर अभियन्ता कामता प्रसाद वर्मा, उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला, मु0आ0 अनिल कुमार, मु0आ0 साजिद अली खां के साथ विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान निम्नलिखित उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी करते पाया गयाः-
(1) उपभोक्ता राजबहादुर पुत्र सीताराम निवासी ग्राम सिसैया टांडा थाना भीर जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा एल0टी0 पोल से डायरेक्ट एल0एम0वी0-1 में 06 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।
(2) उपभोक्ता प्रदीप सिंह पुत्र परविन्दर सिंह निवासी ग्राम विजोरिया झाला थाना पलिया जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा मीटर से पहले इनकमिंग केबिल को काटकर एल0एम0वी0-1 में 05 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते पाया गया।








