LDA प्रवर्तन जोन 3: बंद चार दीवारों में बन गया होटल, अभियंताओं को हो गई थी रतौंधी

लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 3 के पारा थाने के बगल में बंद चार दीवारों के अन्दर अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गया और एलडीए के किसी अधिकारी को जानकारी नहीं हुई। ऐसा कहना विकास प्राधिकरण के अफसरों का है।
प्रवर्तन जोन 3 के सहायक अभियंता और अवर अभियंता अगर इस अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं दिए होते, तो शायद आज यह आलीशान निर्माण बनकर नहीं खड़ा होता।
जिम्मेदारों ने जमकर दिया है संरक्षण
पारा थाने के बगल में आवासीय भूखंड पर एक व्यावसायिक होटल बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनकर तैयार हो गया। जोकि एक रहस्य से कम नहीं है अगर अफसरों ने देखा होता तो कार्यवाही जरूर होती। लेकिन अभियंताओं ने तो माल पानी लेकर सब रफा दवा कर दिया।
अपर सचिव के निरीक्षण के बाद भी, आज तक सील नहीं हुए अवैध निर्माण
एलडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने पारा, काकोरी और अन्य जगहों पर अवैध निर्माणों का स्थलीय निरीक्षण किया। लेकिन आज तक एक भी बड़े अवैध निर्माण सील नहीं हुए। केवल छोटे छोटे निर्माणों को सील कर प्रेस नोट जारी करवा दिया। अपने निरीक्षण के बाद आखिर अपर सचिव ने इन बड़े बड़े अवैध निर्माण पर क्यों नहीं जारी किया कोई सख्त फ़रमान?
जोनल मोहान रोड योजना में बिजी, अभियंता माल काटने में मस्त
अब सवाल है कि क्या मौजूदा जोनल इस निर्माण पर कार्यवाही करेंगी या फिर केवल अपने ट्रांसफर होने का इंतजार करेगी? ताकि इस मामले से फुरसत मिले..
बीते दिनों जोनल अधिकारी वंदना पांडे से संबंधित निर्माण के बारे में बात की गई तो उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। प्रवर्तन जोन 3 की जोनल अधिकारी मोहान रोड योजना में इतना बिजी है कि प्रवर्तन जोन में उनके सहायक अभियंता और अवर अभियंता क्या कर रहे है इसकी जानकारी तक नहीं है..
अब देखना है कि एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार इस निर्माण पर कोई एक्शन लेंगे या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।








