UPCM कल बदायूं दौरे के बाद दो दिवसीय हरिद्वार दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश।
UPCM कल 27 मई को बदायूं का दौरा करेंगे और वहाँ बृज क्षेत्र के सांसदों, विधायकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। लगभग 5 घंटे बदायूं दौरे के बाद UPCM बरेली एअरपोर्ट से देहरादून के जोली ग्रांट एअरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
हरिद्वार के DM ने बताया बताया कि UPCM दो दिन हरिद्वार जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि UPCM 27 मई की शाम को हरिद्वार स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस (डैम कोठी) पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम भी करेगें।
जानकारी देते हुए DM हरिद्वार ने बताया कि UPCM 28 मई को प्रातः 8 बजे से 08.20 बजे तक हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मां गंगा की आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। उसके बाद सुबह 8.30 बजे हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा परिसर पहुंचकर प्रातः 09.25 बजे होटल परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेगें।
UPCM कार्यक्रम के बाद बाद होटल अलकनंदा परिसर से कार द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।








