UPCM ने संत कबीर नगर में निर्माण कार्याें का अवलोकन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश (संत कबीर नगर)।
UPCM ने जनपद संत कबीर नगर के भ्रमण के अवसर पर मगहर स्थित संत कबीर दास की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में ध्वस्त इण्टरलाॅकिंग की मरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य जरूरी कार्य भी तत्काल प्रारम्भ कराए जाएं। इसके उपरान्त उन्होंने कबीर घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाट का सौन्दर्यीकरण एवं सीढ़ियों पर पत्थर आदि लगाए जाने के भी निर्देश दिए।

UPCM ने जनपद संत कबीर नगर में PM-नरेन्द्र मोदी के आगामी माह में सम्भावित भ्रमण के दृष्टिगत मगहर स्थित कबीर चैरा में संत कबीर दास के समाधि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर चल रहे निर्माण कार्याें का अवलोकन किया एवं प्रस्तावित कबीर शोध स्थल के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

UPCM ने हेलीपैड बनाने के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सड़कें आदि टूटी हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए और समय से बिजली के तार आदि को ठीक करा लिया जाए। उन्होंने आमी नदी को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कराने के भी निर्देश दिए।
UPCM ने इसके बाद नगर पंचायत के सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मगहर में किए जा रहे विकास कार्यों को तेजी व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। आमी नदी को साफ रखने के लिए S.T.P आदि की व्यवस्था की जाए और कोई भी औद्योगिक कचरा नदी में न गिरने दिया जाए। मगहर में पर्यटन के विकास के लिए तेजी के कार्य कराए जाएं। इसमें बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यहां पर लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से संस्कृति विभाग द्वारा एक शोध केन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है।
इस अवसर पर सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक राकेश सिंह बघेल, दिग्विजय नारायण उर्फ जय चैबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस. चौधरी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं महन्त विचार दास आदि उपस्थित रहे।








