राज्य सड़क निधि योजना : बरेली मण्डल के विभिन्न जनपदों हेतु 10 करोड़ 08 लाख 44 हजार की अवशेष धनराशि अवमुक्त

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत बरेली मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 06 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 10 करोड़ 08 लाख 44 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 06 चालू कार्यों में जनपद बरेली में भोजीपुरा से अग्रास होते हुये एन0एच0-24 शंखा पुल तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 50 लाख, जनपद पीलीभीत में पीलीभीत-बस्ती मार्ग के कि0मी0-41 से पूरनपुर सिरसी गोपालपुर अजीतपुर बिल्हा होते हुये पूरनपुर बण्डा मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य हेतु रू0 50 लाख, जनपद हापुड़ में बलसण्डी खुर्द जेवा जसवन्तपुर महमूदपुर सहजनिया रधुनाथपुर मार्ग (लखीमपुर सीमा तक) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार, जनपद शाहजहांपुर में पुवांया नाहिल सिंघापुर मार्ग (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 85 लाख 20 हजार, जनपद शाहजहांपुर में पुवायां मार्ग से नियामतपुर ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र होते हुये रिंग रोड तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 71 लाख 98 हजार व अहमदनगर से रामापुर बरकतपुर सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 48 लाख 76 हजार (कुल रू0 10 करोड़ 08 लाख 44 हजार) की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय, वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों, स्थायी आदेशों तथा राज्य सड़क निधि नियमावली में किये गये प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये कार्यों को सम्पादित किया जाय तथा राज्य सड़क निधि के कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage