वाराणसी एवं गाजियाबाद में सड़क निर्माण संबंधी कार्यों हेतु 28.943 लाख रूपये मंजूर

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद वाराणसी एवं गाजियाबाद में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों हेतु कुल 28.943 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।

नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद वाराणसी में पिच रोड के निर्माण कार्य हेतु 15.42 लाख रूपये तथा जनपद गाजियाबाद में इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य हेतु 13.523 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage