UPCM ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। UPCM द्वारा इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत बाणसागर, अर्जुन सहायक, मध्य गंगा नहर, सरयू नहर आदि सिंचाई परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

UPCM शास्त्री भवन में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM द्वारा बैठक के दौरान सभी परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की थर्ड पार्टी इंसपेक्शन के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी इंसपेक्शन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए।

UPCM द्वारा बैठक के दौरान सभी परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए
UPCM द्वारा बैठक के दौरान सभी परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए

UPCM ने कहा कि परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के पूर्व भूमि आदि के अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। कार्य प्रारम्भ होने के बाद भूमि की अनुपलब्धता की स्थिति में परियोजना लम्बित हो जाती है, जिससे परियोजना की लागत काफी बढ़ जाती है। इससे राजकीय धन का अपव्यय होता है और जनता को परियोजनाओं का लाभ भी समय से नहीं मिल पाता।

बैठक में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रमुख सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव CM एस.पी. गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage