मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कैम्पा की अभिचालन समिति की आठवीं बैठक संपन्न

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण, उ0प्र0 (कैम्पा) की अभिचालन समिति की आठवीं बैठक आयोजित हुई।

समिति द्वारा सम्यक विचारोपरान्त उत्तर प्रदेश कैम्पा की वर्ष 2024-25 की 219.29 करोड़ रुपए की वार्षिक प्रचालन योजना के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश कैम्पा द्वारा वर्ष 2023-24 की वार्षिक प्रचालन योजना के विभिन्न कार्यमदों के सापेक्ष प्रगति से समिति को अवगत कराया गया है एवं उत्तर प्रदेश कैम्पा की वर्ष 2022-23 की वार्षिक विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पर्यावरण मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, वन बल के प्रमुख सुधीर कुमार शर्मा एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण एवं कार्ययोजना सुनील चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश कैम्पा पी0पी0 सिंह समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage