प्रवर्तन जोन-4: एलडीए ने अलीगंज में एक अवैध निर्माण सील किया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज क्षेत्र में एक अवैध निर्माण सील किया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी रविनंदन सिंह ने बताया कि वन्दना पत्नी श्याम मोहन व अन्य द्वारा अलीगंज के बेली गारद में भवन संख्या-643बी/260 पर लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल में बेसमेंट, भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण पूर्व में कराया गया था। वर्तमान में परिसर में द्वितीय तल एवं तृतीय तल का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

जिसके अनुपालन में शनिवार को सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता उस्मान अली व राकेश कुमार द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage