श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीडब्ल्यूडी ने लखनऊ में महत्वपूर्ण मार्गों पर कराये कार्य: मनीष वर्मा

जनपद अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर में दिनांक 22.01.2024 को प्रस्तावित श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा में प्रतिभाग करने वाले महानुभावों के आवागमन से सम्बन्धित मार्गों पर यातायात के निर्बाध आवागमन/सुरक्षा व सुगमता हेतु प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ से संपादित कराये गये महत्वपूर्ण मार्गों पर कराये गये कार्यों से सम्बन्धित संक्षिप्त विवरण मनीष वर्मा, अधिशासी अभियन्ता ने दिया।

जनपद अयोध्या में 22.01.2024 को प्रस्तावित श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रतिभाग करने हेतु विशिष्ट महानुभावों के सड़क मार्ग से आवागमन हेतु उनकी सुगमता एवं सुरक्षा हेतु प्रान्तीय खण्ड द्वारा विभाग के अनुरक्षणाधीन मार्गों पर उच्च स्तरीय निर्देशों के अनुपालन में अति अल्प अवधि में निम्नलिखित मार्गों पर कार्य संपादित कराये जा चुके हैंः-

1. लखनऊ-अयोध्या मार्ग से सम्बन्धित लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहरी भाग से सम्बन्धित शहीदपथ मार्ग से पाॅलीटेक्निक चौराहे के मध्य भाग में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित सभी कार्य कराये जा चुके हैं। इसी मार्ग पर पाॅलीटेक्निक चौराहे पर फ्री लेफ्ट टर्न, फुटपाथ मरम्मत, बोलार्ड लगाने के कार्य के साथ ही साथ यातायात हेतु सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं।

2. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से लखनऊ आने वाले विभाग के अनुरक्षणाधीन मार्गों पर यातायात की सुगमता हेतु मार्ग की वांछित मरम्मत तथा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित वांछित कार्य भी पूर्ण करा दिये गये हैं।

3. लखनऊ से अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले मटियारी चैराहे पर भी उच्च स्तरीय निर्देशों के अनुपालन में वांछित कार्य अल्प अवधि में दिन रात कराकर पूर्ण कराया जा चुका है।

4. उपरोक्त के अतिरिक्त विशिष्ट महानुभावों के आवागमन से सम्बन्धित मुख्य मार्ग शहीद पथ से कमता तिराहे होते हुए जनपद लखनऊ की सीमा तक जाने वाले भाग में उच्च स्तरीय निर्देशों के अनुपालन हेतु, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सम्बन्धित अधिकारियों को, लोक निर्माण विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी निर्देशित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
btnimage