“ग्राम चौपाल” का एक वर्ष पूर्ण, तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव में समाधान) का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर दिनांक 28 दिसंबर प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यकम का किया जाएगा आयोजन
जिला विकास अधिकारी लखनऊ ने समस्त खंड विकास अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया है कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव में समाधान) का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर दिनांक 28 दिसंबर, 2023 तक प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिकायतों के निवारण हेतु सरकार का जनहित में एक बहुत सफल प्रयास रहा है।
इस कार्यकम से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है और उनकी स्थानीय स्तर की शिकायतें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने में मदद मिली है। कार्यकम की लोकप्रियता का प्रभाव है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यकम का लाभ लिया है। अब तक प्रदेश भर में लगभग 03 लाख शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल कियान्वयन का 01 वर्ष, दिसम्बर, 2023 के अन्तिम सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा।
कार्यकम की लोकप्रियता और उपयोगिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस कार्यकम की पहली वर्षगांठ को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाया जाए। जिसके लिए दिनांक 28.12.2023 से 30.12.2023 तक तीन दिवसीय कार्यकम कराया जाना है। कार्यकम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें दिनांक 28.12.2023 को ग्राम पंचायत, ब्लाक, तहसील, जनपद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। दिनांक 29.12.2023 को विशेष चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 30.12.2023 को प्रत्येक जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्रकार सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा लखनऊ में प्रेस वार्ता की जायेगी। जनपद/मुख्यालय पर एक मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली संगोष्ठी में चर्चा की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यकमों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दु, अमृत सरोवर के निर्माण के पश्चात उसके रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं, प्रशंसनीय कार्य करने वाले खण्ड विकास अधिकारी, सहायक/ग्राम विकास अधिकारी तथा क्षेत्र प्रमुख/ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा।
इस संबंध में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम आयोजन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराते हुए प्रभावी ढंग से “ग्राम चौपाल” की वर्षगांठ का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage