एलडीए ने कृष्णानगर, काकोरी व सरोजनीनगर में चार अवैध निर्माण सील किये

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने चार अवैध निर्माण सील किये।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि शिरान अल्वी व अन्य द्वारा हरदोई रोड स्थित काकोरी कस्बा में लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अगले हिस्से में हॉल व पिछले हिस्से में बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा बगल के भूखण्ड पर भी लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल में व्यवसायिक उपयोग हेतु हॉल आदि का निर्माण कराया जा रहा था।

वहीं, सभाजीत सिंह व अन्य द्वारा कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में लगभग 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर दुकानों का निर्माण कराया गया था।

 

इसके अतिरिक्त सादाब व अन्य द्वारा सरोजनीनगर में कानपुर रोड स्थित 3 बगिया में लगभग 8000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

 

 

प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन चारों अवैध निर्माणों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, भानु प्रकाश वर्मा व प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत भवनों को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage