लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

लखनऊ 11 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं धन-धान्य की अपार अभिवृद्धि का कारक बनें। दीपावली का यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है। यह पर्व हम सबके लिए मंगलकारी सिद्ध हो।

मंत्री ने कहा है कि दीपावली के पर्व पर हम सबको भी अपने जीवन में बुराई रूपी अंधकार को नष्ट करके आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना को विकसित करके देश की एकता, अखण्डता और सहिष्णुता को बनाये रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage