UP_Dy_CM ने आगरा के तूफान ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को चेक वितरित किये

उत्तर प्रदेश (आगरा)।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा के तूफान ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण करते हुए तहसील खेरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम कुकावर, महुंआखेड़ा और तहसील फतेहाबाद के अन्तर्गत ग्राम बल्देव की गढ़ी, बड़ा गांव-सिकतरा, हिरनेर-नेवादा तहसील-सदर के अन्तर्गत ग्राम धाँधूपुरा व अकोला ब्लाक के ग्राम लक्ष्मीपुर जाकर UPCM की ओर से पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि उपलब्ध करायी।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने S.N मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनको दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि घायलों को प्रत्येक स्तर पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बाहर भी भेजकर उनका समुचित इलाज कराया जायेगा। UP_Dy_CM ने आंधी व तूफान से दिवंगत लोगों के परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें चार-चार लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किये तथा मकान व पशु हानि से सम्बन्धित धनराशि के भी चेक वितरित किए।
UP_Dy_CM ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा में सरकार त्वरित राहत पहुचायें यह पहला कर्तव्य हैं और इस दुःखद में सरकार ने त्वरित कार्यवाही की है। पहले तो कई-कई महीने गुजर जाते थे, परीक्षण करने में, किन्तु सरकार द्वारा जो राहत की चेक थी उसे तत्काल भिजवाने की कार्यवाही की गई है। घायलों को अस्पताल में अच्छी से अच्छी ईलाज की व्यवस्था करायी गई है। फसल बीमा के अन्तर्गत जो किसान के रुप में दर्ज है, उनको 05 लाख रुपये की बीमा की राशि अलग से मिलेगी। बिजली से जो लोग दिवंगत हुए है, उनको परिजनों को विद्युत विभाग 05 लाख रुपये अलग से देगा और सरकार की ओर से UPCM के निर्देश पर 4-4 लाख रुपये की सहायता धनराशि अलग से दी गयी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार का आपदा के समय त्वरित राहत पहुँचाना एक लक्ष्य हैं। इसी कारण UPCM ने यह त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करायी है। सरकार पूरी तरह संवेदनशील होकर सभी के साथ मिलकर इस प्राकृतिक आपदा का मुकाबला कर रही है। UP_Dy_CM ने कहा कि घायलों का भी आंकलन कराते हुए मुआवजा धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी।
UP_Dy_CM ने कहा है कि जिन लोगों की मृत्यु बिजली से हुई है। उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए गये है। पशु हानि व मकान की क्षति पर अलग-अलग सहायता धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। फसल के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा घटना स्थल का दौरा किया गया तथा जिला प्रशासन द्वारा तात्कालित रुप से कार्यवाही करते हुए सहायता धनराशि की व्यवस्था कर दी गयी थी। UPCM और प्रदेश सरकार द्वारा घायलों के चिकित्सा का व्यय भार वहन किया जा रहा है।
UP_Dy_CM के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के मंत्री पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य एस.पी. सिंह बघेल, सांसद फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल, विधायकगण राम प्रताप चैहान, चौधरी उदयभान सिंह, जितेन्द्र वर्मा, महेश गोयल, योगेन्द्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, हेमलता दिवाकर और आयुक्त के. राममोहन राव, अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।








