UP_Dy_CM ने आजमगढ़ में जिला योजना समिति की बैठक में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश (आजमगढ़)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये वर्ष 2018-19 हेतु प्रस्तावित परिव्यय 60430 लाख रु. का अनुमोदन कर दिया। उन्होने बताया कि वर्ष 2018-19 में केन्द्रांश एवं राज्यांश दोनों को सम्मिलित करके परिव्यय निर्धारित किया गया है और उपलब्ध परिव्यय की सीमा के अन्तर्गत विभागों की कार्ययोजना बनायी जायेगी।

आयोजित जिला योजना समिति की बैठक कर जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए
UP_Dy_CM आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक कर जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए

UP_Dy_CM ने अनुमोदित परिव्यय कि विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि कृषि विभाग हेतु 28 लाख, गन्ना विभाग 26.83, लघु एवं सीमान्त कृषकों को सहायता 180, पशुपालन 105, दुग्ध विभाग 100.65, वन विभाग 215.73, ग्राम्य विकास 951.00, महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी कार्यक्रम 14896.32, पंचायती राज 474.00, सामुदायिक विकास कार्यक्रम 41, राजकीय नलकूप सिचाई 42.48, निजी लघु सिचाई 45.90, वैकल्पिक ऊर्जा 35.50, सड़क एवं पूल 2096.18, पर्यटन 220, प्राथमिक शिक्षा 3636.230, माध्यमिक शिक्षा 136.31, प्राविधिक शिक्षा 44, खेलकूद 45.79, एलोपैथिक चिकित्सा 1650.15, परिवार कल्याण 90, होमियोपैथिक शिक्षा 72, आर्युवेदिक एवं यूनानी चिकित्सा 56.04, नगरीय पेयजल सम्पूर्ति 472.50, ग्रामीण पेयजल सम्पूर्ति 2013.60, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम 12700.00, आवास 15885.60, अनुसूचित जाति कल्याण 438.65, पिछड़ी जाति कल्याण योजना 348.16, अल्पसंख्यक कल्याण 103.45, अन्य श्रेणी (सामान्य) समाज कल्याण विभाग 658.80, आईटीआई 80, समाज कल्याण 1428.49, दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 864.00, महिला कल्याण 122.04 और भूमि विकास एवं जल संसाधन हेतु रू0 115.15 (सभी लाख रू. में) का प्रस्तावित परिव्यय अनुमोदित किया गया है।

इस अवसर पर UP_Dy_CM ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है और इस दिशा में सरकार समभाव से निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होने हरीतिमा अभियान के सम्बन्ध में विशेष बल देते हुए कहा कि वन है तो जीवन है, इसलिये उन्होने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपेक्षा करते हुए कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ-साथ हम सब जिस तरह अपने बच्चों की देखभाल व रक्षा करते है उसी तरह वृक्षों की भी रक्षा की जाय। उन्होने प्रदेश व जनपद को हरा-भरा एवं प्रदुषण मुक्त बनाने हेतु सभी से संकल्पित होकर कार्य करने की अपील की।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लुप्त नदियों का पता लगाया जाय और उस पर एवं तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए उसमें पानी पहुचाने के लिए ड्रैनेज सिस्टम विकसित किया जाय। उन्होने यह भी कहा कि सरकार की मंशा गरीबों को उजाड़ने की नहीं बल्कि उन्हे उचित तरीके से स्थापित करने की है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि कोई भू माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। उन्होने सौभाग्य योजना के तहत हर गरीब परिवार तक बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

UP_Dy_CM ने लोक निर्माण विभाग के कार्यो के सम्बन्ध में कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय और कार्य धरातल पर दिखने चाहिए केवल कागज में नही और यदि ऐसा नही पाया गया तो सम्बन्धित ठेकेदार एवं अभियन्ता के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि अच्छी सड़क देना और जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

UP_Dy_CM ने बैठक में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए
UP_Dy_CM ने बैठक में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवकान्त द्विवेदी ने UP_Dy_CM को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गये सुझावों व निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

बैठक में सांसद नीलम सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्षा मीरा यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सुखदेव राजभर, आजाद अरिमर्दन, आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, डॉ. संग्राम यादव, अरूण कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि और विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage