अभियंता सत्यवीर और उदयवीर का इस अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने में कांप रहा हाथ, सुपरवाइजर नाजिम रजा की रहम

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में एक अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गया और अधिकारियों ने जमकर मलाई खाकर अपना पेट भर लिया।
आपको बता दें कि जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में बनकर तैयार हुए हवामहल पर कार्यवाही के बात कहकर अवर अभियंता सत्यवीर और उदयवीर ने जमकर एलडीए वीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई है। इसके बाद भी एलडीए वीसी ऐसे अधिकारियों को शरण दिए हैं जोकि सोचने वाला विषय है।
हवामहल को अभियंता उदयवीर और सत्यवीर ने बना डाला मैरिज लॉन, सचिव और जोनल की अहम भूमिका
अभियंता सत्यवीर और उदयवीर का कार्यवाही करने में कांप रहा हाथ
लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी एलडीए प्रवर्तन जोन 7 के अवर अभियंता उदयवीर और सत्यवीर के एक अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने में हाथ कांप रहे हैं। महीने बीत जाने के बाद भी अधिकारियों कोई कार्यवाही नहीं करी। जिससे साफ होता है कि एलडीए वीसी के आदेश अवर अभियंता और सुपरवाइजर के सामने फीके पड़ रहे हैं। एलडीए उपाध्यक्ष के आदेशों की उनके ही अधिकारी धज्जियां उड़ा रहे हैं और वीसी महोदय चुप्पी साधे बैठे हैं।
सुपरवाइजर नाजिम रजा का क्षेत्र में जलवा
प्रवर्तन जोन 7 में अवैध निर्माण बड़ा हो या छोटा, सुपरवाइजर नाजिम रजा का जलवा चारों तरफ है। लंबे समय से प्रवर्तन जोन 7 तैनात सुपरवाइजर नाजिम रजा ने अवैध निर्माणों को खुला संरक्षण दे रखा है। जिसका जीता जागता उदाहरण दुबग्गा क्षेत्र में बनकर तैयार हुआ हवामहल है। इस अवैध निर्माण को अब वेडिंग गेस्ट हाउस के रूप में बदल दिया गया है जोकि मानक के विपरीत है।








