पुरानी होर्डिंग से हो रहा भाजपा प्रत्याशी का प्रचार, नगर निगम- PWD होर्डिंग उतारने में असमर्थ

राजधानी लखनऊ में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं और स्थानीय पुलिस से लेकर प्रशासन मौन है।
पारा थाना क्षेत्र के हांसखेड़ा चौकी अंतर्गत हंसखेडा जाने वाली सड़क के मुख्य मार्ग पर सरकारी रोड इंडिकेशन पर कभी भी कोई भी अपना पोस्टर लगा देता है और नगर नगर – PWD अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहते हैं।
वहीं स्थानीय पारा पुलिस के सर के ऊपर भाजपा प्रत्याशी खुलेआम पुरानी होर्डिंग से नगर निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार कर रहा है। जिम्मेदार निर्वाचन आयोग के आदेश की भी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
आखिर नगर निगम और पुलिस की इस खुलेआम प्रचार प्रसार पर नजर क्यों नहीं जा रही।








