रसूलाबाद: नगर निकाय चुनाव दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता हाजी फैजान खान के नेतृत्व में यदुनाथ संखवार के लिए वोट मांग रहे एवं प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। हाजी शहजाद खान की पूरी टीम सानू वारसी कलीम कुरेशी शानू पठान वरुण यादव शानू पठान सरवन यादव प्रधान सोनू खान मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी कानपुर देहात पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर जिला अध्यक्ष बबलू राजा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूरी नगर पंचायत में मैं वोट मांग रहे हैं और पूरी ताकत झोंक दी है सीट को जिताने के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारा एकता को कायम करते हुए वोट को मांग रहे।

चुनाव दिन प्रतिदिन होता जा रहा है दिलचस्प
जनपद कानपुर देहात सहित रसूलाबाद नगर में भी नगर निकाय चुनाव दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रत्याशी भी एंटी चोटी का जोर लगाकर वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजना वा तरह-तरह की लाभ देने की बात करके वोट हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर की जनता इस बार झूठे वादे प्रत्याशियों के कहने पर झांसे में नही आती दिख रही है। जनता एक शानदार और जानदार प्रत्याशी खोजने के तलाश में है जिसको लेकर वोटर भी अभी अपनी चुप्पी साधे हुए है।
वर्तमान स्थिति में समाजवादी पार्टी पक्ष के पाले में चुनाव जाते दिख रहा है क्योंकि सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को जिताने के लिए और जगह जगह सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के गुणगान भी गाये जा रहे है। इसके साथ साथ अन्य प्रत्याशी भी सत्ता पक्ष के टक्कर में खड़े हुए है।
अब देखने वाली बात होगी क्या यह चुनाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में जाएगा या और कोई बाजी मारेगा यह तो वोटरों पर डिपेंड करेगा।








