उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 15 मई 2023 को : ममता शर्मा

लखनऊ 28 अप्रैल, 2023

राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की बैठक दिनांक 15 मई, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, टेहरी कोठी, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ के सभा कक्ष में होगी।

यह जानकारी देते हुए सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण उ0प्र0 ममता शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में प्राधिकरण की गत बैठक दिनांक 30 जनवरी, 2023 में स्वीकृत परमिट प्राप्त करने हेतु समय बढ़ाये जाने के आवेदन पत्रों, परमिटों के नवीनीकरण एवं हस्तान्तरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर विचार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage