#UPSRTC : पूरे प्रदेश में खोले जायेंगे Driver Training & Counseling Centers

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (#UPSRTC) के सभी क्षेत्रों में Driver Training & Counseling Centers खोले जायेंगे। जैसे क्षेत्रीय कार्यशाला गोरखपुर क्षेत्र द्वारा चालक ड्राइविंग ट्रेनिंग एन्ड काउन्सिल सेंटर की स्थापना की गई।

चालको को चिन्हित करते हुए दुर्घटनारहित, नियंत्रित वाहन चलाने, रखरखाव एवं व्यवहारिकता इत्यादि के साथ-2 परि0 को भी व्यवहारिक परामर्श/प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों को वाहन निर्माताओं के माध्यम से सभी प्रकार की बसों की रिपेयरिंग की ट्रेनिंग एक ही केंद्र पर दी जा सकेगी। यह ट्रेनिंग सेंटर पूरे प्रदेश मे खोले जायेंगे।








