UPCM ने SBI द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने यह विचार आज जनपद गोरखपुर के जंगल रामगढ़ गांव में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की पास बुक एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में सामाजिक समरसता और न्याय के अग्रदूत Dr. B.R आंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई, 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अनुसूचित जाति/जनजाति के गांवों को अभियान चलाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा, ताकि गरीबों के जीवन स्तर में परिवर्तन आ सके।

UPCM प्रधानमंत्री जन-धन योजना की पास बुक एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए
UPCM प्रधानमंत्री जन-धन योजना की पास बुक एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहंचाने का कार्य कर रही है। इसमें जिला प्रशासन, विभिन्न वित्तीय संगठन एवं बैंक संचालित योजनाओं से गरीबों को लाभान्वित करने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को जागरूकता के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था और भ्रष्टाचार होता था, जब जागरूकता होगी तो भ्रष्टाचार रुकेगा। अब सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में DBT से पहुंचाया जा रहा है।

UPCM ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बैंक अधिक से अधिक जन-धन खाते खोलें तथा स्वरोजगार के लिए लोगों को ऋण उपलब्ध कराएं। ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित लगभग 4000 गांवों को अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संतृप्त किया जा रहा है।

UPCM ग्राम स्वराज अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम अवसर पर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का चेक प्रदान करते हुए
UPCM ग्राम स्वराज अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम अवसर पर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का चेक प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है, जिसके तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए का बीमा किया जाएगा। इस योजना के तहत कोई भी बीमार अपना इलाज किसी भी अस्पताल में करा सकेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को गांवों में जाकर सभी पात्रों के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनके राशन कार्ड बनवाए जाएं।

UPCM ने कार्यक्रम के दौरान सुमित्रा को 50 हजार रुपए का ऋण प्रमाण-पत्र एवं शिखर एजेन्सी और मां वैष्णवी एजेन्सी को मुद्रा लोन के तहत 5 लाख रुपए एवं 4 लाख रुपए, विजय, अजय, इन्दु, लालमति को जन-धन खाते की पासबुक और सीमा एवं संगीता देवी को मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक ने बैंक के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button
btnimage