स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विद्यालयों के रेनोवेशन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

कोई विद्यालय फर्नीचर से वंचित ना रहे-मंडलायुक्त

 

सड़कों के छोटे और सामान्य मरम्मत के कार्य प्राथमिकता पर कराए-मंडलायुक्त

लखनऊ 13 अप्रैल 2023
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विद्यालयों के रेनोवेशन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) इंद्र मणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह सहित संबंधित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था प्राथमिकता पर होना चाहिए। कोई स्कूल फर्नीचर से वंचित ना रहे।जर्जर स्कूलों का कायाकल्प प्राथमिकता पर कराऐ। स्कूल की बाउंड्री शौचालय का कार्य विशेष रूप से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास के लिए स्कूल चिन्हित करके बताएं कि कहां स्मार्ट क्लास चलाने के लिए उपयुक्त स्कूल/स्थान है। कितने विद्यालयों में फर्नीचर लगना है कितने स्कूलों में सिविल कार्य कराये जाने है इन सभी कार्यों का सूची बनाकर हमारे समक्ष ससमय प्रस्तुत करें।
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को सड़क मरम्मत व सड़क निर्माण कार्य के टेंडरिंग कार्य में शिथिलता बरतने पर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर ससमय कराले अन्यथा आप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के छोटे और सामान्य मरम्मत के कार्य प्राथमिकता पर कराए अनावश्यक रूप से विलंब ना करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage