अटल आवासीय विद्यालय में पारदर्शी तरीके से बच्चों का चयन कराया जाये: मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम सिठोली कला, तहसील मोहनलालगंज के संचालन/अनुश्रवण हेतु गठित मंडल स्तरीय समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण/फिनिशिंग कार्य, सड़क निर्माण(बाह्य/आंतरिक), बिजली सप्लाई की प्रगति, पेयजल/पानी की व्यवस्था, खेल परिसर की व्यवस्था, वृक्षारोपण का कार्य, कक्ष, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला का निर्माण व पूरे निर्माण कार्य की तृतीय पक्ष से जांच का कार्य की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिल्डिंग की डेन्टिंग/पेन्टिग, कैम्पस की ग्रीनिंग एरिया, एक रोड़ के फाइनल पेटिंग होना बाकी है जो कि जल्द ही पूरा करा लिया जायेगा।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में पारदर्शी तरीके से बच्चों का चयन कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्चों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को चिन्हित करते हुये सत्यापन कराते हुये दाखिला प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई।
उक्त बैठक के पश्चात मण्डलायुक्त ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की समस्त योजनाओं की गहनता पूर्वक समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ए0एस0पी0), लाइट हाउस प्रोजेक्ट, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास, शहरी आजीविका केन्द्र, कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार कार्यक्रम, शहरी पथ विक्रेयताओ को सहायता, शहरी बेघरों के लिये आश्रय योजना की समीक्षा की गयी।
समीक्षा बैठक में एकल ऋण योजना के अर्न्तगत 630 के सापेक्ष 638, समूह ऋण योजना, स्वंय सहायता समूह बैंक लिंकेज, कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार में शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई, आसरा आवास योजनान्तर्गत चुन्नू खेड़ा पारा में लखनऊ में निर्मित 612 आवासों के सापेक्ष तहसील से 1059 हितग्राहियों के आवेदन-पत्र पात्र पाये गये। तहसील से पात्र हितग्राहियों के मध्य दिनांक 09.06.2022 को लॉटरी के माध्यम से कुल 612 आवासों के सापेक्ष 402 लाभार्थियों को आवास आवंटित किये गये जा चुके है। रिक्त (612-402=210) आवासों के सापेक्ष (1059-402=657) हितग्राहियों के मध्य लॉटरी किया जाना प्रस्तावित है। अवशेष 657 हितग्राहियों का स्थलीय सत्यापन कराने के उपरान्त ही रिक्त आवासों के सापेक्ष लॉटरी द्वारा आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि नगर के वेडिंग जोनों को सक्रीय कराते हुये वेण्डरों को वेडिंग जोन में स्थापित किया जाये। जिन कार्यो की टेंण्डरिंग नही हुई है उन्हें तत्काल करा लिया जाये। समूहों की ससमय प्रशिक्षण कराते रहे।








