#LDA ने जानकीपुरम में निर्माणाधीन अवैध अपार्टमेंट को किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने बुधवार को जानकीपुरम में नहर रोड पर एक निर्माणाधीन अवैध अपार्टमेंट को सील कर दिया।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रामशंकर ने बताया कि डाॅ0 इब्राहिम व अन्य द्वारा जानकीपुरम में अलमाश फैक्ट्री के पीछे नहर रोड पर राॅक गार्डेन के सामने लगभग 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बेसमेंट व भूतल समेत द्वितीय तल तक का निर्माण करते हुए फ्लैट निर्मित किये जा रहे थे। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-13/2023 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तथा रोकने के बावजूद स्थल पर निर्माण कार्य जारी रखा गया। इस पर विहित न्यायालय द्वारा प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।

सहायक अभियंता शीतल प्रसाद के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व जानकीपुरम थाने के पुलिस बल के सहयोग से परिसर को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage