प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 में #LDA को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। राजभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 में लखनऊ विकास प्राधिकरण को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

इसमें पार्कों में जनेश्वर मिश्र पार्क को प्रथम स्थान मिला है, साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से सजाये गये ल.वि.प्रा के मोनोग्राम को भी प्रथम चुना गया है। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण की ओर से प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न प्रजातियों के पौधों को भी सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।

सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा द्वारा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कर कमलों से विजेता ट्रॉफी प्राप्त की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage