23 बस अड्डे के PPP मॉडल पर बनाये जाने हेतु खोली गई निविदा

उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के निर्देश पर पीपीपी मोड पर बस स्टेशनों के विकास के लिए पीपीपी गाइडलाइंस उत्तर प्रदेश-2016 में परिभाषित पीपीपीबीईसी की सब कमेटी द्वारा निविदाएं खोली गईं।
इस निविदा में विभूतिखंड गोमतीनगर, चारबाग लखनऊ, आगरा Fort आगरा और गाजियाबाद, बरेली, कानपुर (झकरकट्टी), रायबरेली, कौशांबी और सिविल लाइंस के लिए प्रतिस्पर्धी टेक्निकल बिड्स खोली गईं। यह जानकारी देते हुए जीएम आई०टी० ने बताया कि बस स्टेशनों के विकास की पीपीपी निविदा के परिणामस्वरूप ओमेक्स, शालीमार, कसाना, एसकेजी होम्स, समदरिया, गवार कंस्ट्रक्शन, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, एजी एंटरप्राइजेज, हॉल मार्क व्यापार लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित बिल्डरों ने निविदा में भाग लिया।
बिड ओपेनिंग के समय प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वरलू, एमडी यूपीएसआरटीसी संजय कुमार, विशेष सचिव परिवहन के.पी. सिंह, एएमडी यूपीएसआरटीसी अन्नपूर्णा गर्ग, विशेष सचिव कानून, वित्त, उद्योग और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रहे।








