UPCM ने 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर परिवहन विभाग द्वारा आयोजित 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन सुरक्षा रैली ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया।

UPCM 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ के शुभारंभ के बाद सड़क सुरक्षा के लिए लोगो को संबोधित करते हुए
UPCM 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ के शुभारंभ के बाद सड़क सुरक्षा के लिए लोगो को संबोधित करते हुए

UPCM ने परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज 28 अप्रैल को ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग से 1090 चैराहे तक आयोजित की गयी। इस दौड़ में शहर के लगभग 800 बच्चे शामिल हुए। साथ ही साईकिल चलाने वालों के लिए हेल्मेट पहनने की उपयोगिता और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लगभग 100 व्यक्तियों द्वारा साईकिल के माध्यम से भी इस दौड़ में प्रतिभाग किया गया।

UPCM परिवहन विभाग द्वारा आयोजित परिवहन सुरक्षा रैली में बच्चों को जागरूक करते हुए
UPCM परिवहन विभाग द्वारा आयोजित परिवहन सुरक्षा रैली में बच्चों को जागरूक करते हुए

परिवहन विभाग द्वारा आयोजित 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन सुरक्षा रैली ‘रन फार सेफ्टी’ दौड़ में प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने बढती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और इन दुर्घटनाओं में हो रही मौत से लोगों को बचाने के लिए इस वर्ष सभी राज्यों को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘‘29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018‘‘ को ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ विषय पर मनाने के निर्देश दिये थे। यह सड़क सुरक्षा सप्ताह परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2018 के बीच मनाया जा रहा है। इससे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सर्वसाधारण का ध्यान इन दुर्घटनाओं के प्रति आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर UP_Dy_CM दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

UPCM के साथ मंच पर UP_Dy_CM दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे
UPCM के साथ मंच पर UP_Dy_CM दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
btnimage