शाम तक पत्र बनाकर सिंचाई विभाग करेगा कार्यवाही, आखिर कैसे छूट गया सेप्टिक टैंक वाहन?

अपशिष्ट पदार्थ नहर में डालते सीचपाल ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया के पास शारदा नहर में सेप्टिक टैंक द्वारा शौचालय का अपशिष्ट पदार्थ नगर में डाला जा रहा था जिसे मौके पर सिंचाई विभाग में तैनात सींचपाल ने पकड़ लिया। सिंचाई विभाग ने पारा पुलिस को लिखित पत्र देकर ट्रैक्टर टैंकर सुपुर्द कर दिया।

सींचपाल ने पुलिस को दी थी तहरीर

सिंचाई विभाग में तैनात सींचपाल ने पारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गौरव यादव पुत्र शिशुपाल यादव निवासी पतौरा ट्रैक्टर टैंकर से नहर में शौचालय का मलबा डाल रहे थे। जिससे नहर का पानी दूषित होता है। आसपास के जानवर इसी नहर में पानी पीते हैं। दूषित पानी से कई तरह की बीमारियों की संभावनाएं बन जाती हैं। जिसको मौके पर सींचपाल द्वारा पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने रात भर बैठाने के बाद मामूली धाराओं में चालान कर छोड़ दिया।

पारा पुलिस ने 151 करके अपना पल्ला झाड़ लिया और वाहन छोड़ दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारी का खाना है जल्द कार्यवाही की जाएगी।

सिंचाई विभाग करेगा आज शाम तक कार्यवाही

सिंचाई विभाग पारा क्षेत्र के सहायक अभियंता धनंजय तिवारी के मुताबिक पुलिस द्वारा वाहन को छोड़ दिया है लेकिन मामले को नगर निगम और सिंचाई विभाग अपने स्तर से देखेगा। सहायक अभियंता के मुताबिक आज बुधवार को सिंचाई विभाग द्वारा पत्र बनाकर जल्द कर कार्यवाही की जाएगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि पारा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जल्द कार्यवाही की जायेगी।

सेप्टिक टैंक और अतिक्रमण मामले में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग को फोन किया गया लेकिन फोन न उठने के कारण बात नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button
btnimage